बारामुला। पुलिस ने सोपोर में शुक्रवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार शल्लापोरा नेहरपोरा लिंक रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान एक टू-व्हीलर को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से मादक पदार्थ बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरदीन मजीद निवासी लालबाब आरामपोरा और आकिब फयाज शाह निवासी न्यू कॉलोनी सोपोर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। संवाद