बारामुला। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन की एक संयुक्त टीम ने भू- विज्ञान और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन अवैध रेत डंपिंग साइटों को जब्त किया जहां लगभग 374 मीट्रिक टन अवैध रूप से निकाली गई रेत डंप की गई थी। टीम ने एमएमआरडी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ओर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद