बारामुला। सोपोर पुलिस ने एफसीआई संग्राम के निकट एक सार्वजनिक स्थल पर बुधवार को जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकरम सोफी निवासी आलिबाग हायगम सोपोर, मेहराजुद्दीन तांत्रेय निवासी संग्राम सोपोर और अब्दुल मजीद शेख निवासी सोपोर के रूप में हुई है। पुलिस ने छापे के दौरान 6 हजार रुपये की नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल हैंडसेट मौके पर जब्त किए। संवाद