महिला दिवस पर बांदीपोरा के टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम। संवाद
बांदीपोरा। डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर ने रविवार को कालूसा स्थित ऑडिटोरियम हॉल में गिव टू गेन थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में एडीसी जफर हुसैन शावाल मुख्य अतिथि रहे। एजुकेशन डिपार्टमेंट और मिशन शक्ति के वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों, एम्पावरमेंट और समान मौकों की अहमियत पर जोर दिया। इस मौके पर जिलेभर की कामयाब महिलाओं को अलग-अलग फील्ड में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम में टॉप पोजीशन पाने वाली छात्राओं और बेहतरीन महिला एथलीटों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। संवाद