संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। स्वास्थ्य विभाग ने आगामी पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें जिले के 61,700 पांच साल से कम उम्र के बच्चों को लक्षित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गुरेज घाटी के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। जहां 5,047 पात्र बच्चों को मौखिक पोलियो वैक्सीन देने की योजना है। क्षेत्र में भारी बर्फबारी और सड़क बंद होने को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने टीमों को पूर्व में तैनात कर किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने का प्रबंध किया है। वहीं प्राप्त आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि 360 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं बांदीपोरा में 720 टीकाकरण टीमों द्वारा टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें लगभग 1,440 स्वास्थ्य कर्मी और स्वयंसेवी शामिल हैं। 21 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान से पहले ही समर्पित टीमें गुरेज में तैनात की जा चुकी हैं।