बांदीपोरा। जिला प्रशासन ने सोमवार को राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में वंदे मातरम अभियान का विशेष चरण शुरू किया। कार्यक्रम जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए गए जहां छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया जबकि कई संस्थानों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रदर्शनियों, छात्र सहभागिता कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रदर्शनों और जागरूकता सत्रों जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। वंदे मातरम अभियान का यह चरण 30 मार्च तक जारी रहेगा। इसके चलते जिले भर में कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
सोना भवानी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया