बांदीपोरा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मिशन वात्सल्य बांदीपोरा नं अथवाटू क्षेत्र में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय के लोगों को बाल विवाह के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में पूर्व सरपंचों, पूर्व वार्ड सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, लंबरदारों एवं स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। डीसीपीयू, सीडब्ल्यूसी, सीएचएल एवं सीएचडी के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के अवसरों पर पड़ने वाले दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी, विशेष रूप से बालिकाओं पर इसके गंभीर प्रभाव को रेखांकित किया गया। लोगों को बाल विवाह की घटनाओं की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। संवाद