बांदीपोरा की उपायुक्त इंदु कंवल चिब। स्रोत प्रशासन
बांदीपोरा। आने वाले रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने जिले में जरूरी इंतजामों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उपयुक्त ने रमजान में बिना रुकावट जरूरी सेवाओं, अच्छी क्वालिटी के खाने-पीने की चीजो की उपलब्धता और असरदार मार्केट रेगुलेशन पक्का करने के लिए सभी डिपार्टमेंट के बीच मिलकर कोशिश करने पर जोर दिया। सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डीसी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने और मूल्य वृद्धि की जांच करने के लिए नियमित बाजार निरीक्षण के लिए समर्पित टीमों का गठन करने का निर्देश दिया। संवाद