बांदीपोरा। जम्मू और कश्मीर अदर बैकवर्ड क्लासेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव और बांदीपोरा डेवलपमेंट काउंसिल के अध्यक्ष बशारत हुसैन नजर ने जिला प्रशासन से रमजान के पवित्र महीने को आसानी से मनाने के लिए पूरे इंतजाम करने की अपील की। वीरवार को जारी बयान में उन्होंने म्युनिसिपल काउंसिल बांदीपोरा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर से साफ-सफाई, सैनिटेशन के लिए सही इंतजाम करने, वार्डों की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और नई लाइटें लगाने की अपील की है। उन्होंने सहरी और इफ्तार के समय बिना रुकावट बिजली और पानी की आपूर्ति की जरूरत पर भी जोर दिया। संवाद