कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम क्षेत्र की पुत्खा खान गली में लैंडमाइन विस्फोट में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। जवान की पहचान 13 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद के रूप में हुई है।
सुरक्षा और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हादसा निर्माण कार्य के दौरान हुए विस्फोट के कारण हुआ। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बलिदान जवान राजोरी का है। जवान की शहादत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।