दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च एंड डेस्ट्रॉय ऑपरेशन के दौरान की गई।
अधिकारियों के अनुसार, इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।