फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवंतिपोरा में कराया वंदे मातरम का स्मरणोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे राष्ट्रव्यापी समारोहों के तहत जिला प्रशासन पुलवामा ने शुक्रवार को अवंतिपोरा में एक भव्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियां एवं स्टाल भी लगाए गए जिनमें सरकारी सेवाओं और जन-शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें