फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag : आवारा कुत्तों ने आठ वर्ष की मासूम को नोचकर मार डाला, घाटी में भी बढ़ रहा है 'जानवर' का कहर

Fri, 22 Mar 2024 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के एसएमएस हॉस्पिटल में प्रतिदिन करीब 30 से 40 लोग अपना इलाज करने के लिए पहुंच रहे हैं। आवारा कुत्तों की इस दहशत के लिए लोग नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में लावारिस कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला। यह मामला वाघमा इलाके का है। मासूम की पहचान अर्शिमा (8) पुत्री नवी वानी निवासी वाघमा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार, उक्त मासूम अपने गांव में किसी काम से घर से बाहर निकली थी तभी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कश्मीर में आवारा कुत्तों के आतंक का यह पहला मामला नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर माह तक 6 माह में 350 से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आए थे।

श्रीनगर में इलाज कराने रोजाना पहुंच रहे 40 लोग
श्रीनगर के एसएमएस हॉस्पिटल में प्रतिदिन करीब 30 से 40 लोग अपना इलाज करने के लिए पहुंच रहे हैं। आवारा कुत्तों की इस दहशत के लिए लोग नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में एक लाख से ज्यादा लावारिस कुत्ते
एक रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर घाटी में करीब 1 लाख से ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय में एंटी-रेबीज क्लीनिक एसएमएस में कुत्ते के काटने के 60,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। श्रीनगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण श्रीनगर में खुली जगहों पर कूड़ा डंपिंग स्थल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें