अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीर हमदान में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और इस सामाजिक बुराई से निपटने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करना था। इन प्रयासों की कड़ी में टाउन हॉल अचबल में एक और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नागरिक समाज के सदस्यों, छात्रों तथा विभिन्न सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संवाद