फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: काजीगुंड में फंसे 650 श्रद्धालुओं को सेना ने सुरक्षित निकाला, सैन्य कैंपों में ठहराया

Mon, 10 Jul 2023 12:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बारिश की वजह से बंद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हजारों अमरनाथ जा रहे श्रद्धालु फंसे हैं। इनकी मदद के लिए सेना ने बड़ा राहत अभियान चलाया।
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में मूसलाधार बारिश की वजह से बंद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हजारों अमरनाथ जा रहे श्रद्धालु फंसे हैं। इनकी मदद के लिए सेना ने बड़ा राहत अभियान चलाया। शनिवार-रविवार की रात सेना ने काजीगुंड में फंसे 650 यात्रियों को रहने के लिए जगह मुहैया कराई। 

विज्ञापन


साथ ही उनको खाना और बीमार पड़े यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया। इन फंसे हुए यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार हाईवे बंद हो गया। इसकी वजह से काजीगुंड के पास उक्त यात्री फंस गए। इनकी मदद के लिए सेना के जवान पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित अपने पास के सैन्य कैंपाें में ठहराया।

सेना की तरफ से बालटाल और पहलागम रूट पर भी यात्रियों की मदद की जा रही है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के अलावा सेना का एक बड़ा अमला यात्रा में सुरक्षा में लगा हुआ है। यहीं नहीं, लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सेना सुरक्षा में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें