फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नो टेंशन, अब कहीं से भी करें अमरनाथ यात्रा एप से लाइव दर्शन, 54 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया डाउनलोड

Wed, 09 Jul 2025 11:54 AM IST
निकिता गुप्ता एचपी चौहान अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

अब श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन और आरती में शामिल हो सकते हैं। इस एप को अब तक 54 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं, जिसमें यात्रा संबंधी सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ जी यात्रा'' एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्हीं कारण अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन करने श्री अमरनाथ जी नहीं जा पा रहे हैं तो नो टेंशन। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए गए मोबाइल एप ''श्री अमरनाथ जी यात्रा'' के जरिए आप देश-विदेश में कहीं से भी पवित्र अमरनाथ गुफा में विराजमान स्वयंभू बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन


साथ ही सुबह-शाम होने वाली बाबा की विशेष आरती में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। रोजाना सुबह 5:30 से 6:00 बजे और शाम 4:00 से 4:30 बजे तक लाइव आरती का प्रसारण किया जा रहा है जो 9 अगस्त तक जारी रहेगा। मंगलवार (8 जुलाई) को सुबह की आरती में करीब 37,000 श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़े थे। 

इस एप के जरिए श्रद्धालु न सिर्फ दर्शन-आरती कर सकते हैं, बल्कि पूरी यात्रा से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। ''मैप एंड रूट'' से यात्रा मार्ग, ''वेदर अपडेट'' से मौसम की जानकारी, और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसके अलावा यात्रा दिशा-निर्देश, स्वास्थ्य सलाह, ऑनलाइन दान, हवन-पूजन में शामिल होने तथा प्रसाद बुक करने की सुविधा भी एप में दी गई है। किसी भी समस्या के लिए 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 14464 (पंजीकरण), जम्मू के लिए 18001807198 और कश्मीर के लिए 18001807199 पर संपर्क किया जा सकता है। 

श्राइन बोर्ड के अनुसार, मंगलवार शाम तक इस एप को 54,17,646 लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह आंकड़ा ऐप की बढ़ती लोकप्रियता और श्रद्धालुओं की डिजिटल सुविधा में रुचि को दर्शाता है। इस तकनीकी पहल से दुनिया के किसी भी कोने में बैठा श्रद्धालु बाबा बर्फानी की आराधना से जुड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें