जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत नए चेहरों को जगह दिए जाने की संभावना है। हालांकि, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों और फेरबदल के संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।