श्रीनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग कश्मीर ने गुणवत्ता सही नहीं होने पर नेस्ले मिल्कमेड के एक बैच घटिया और असुरक्षित घोषित किया है। कश्मीर के खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त शगूफा जलाल ने कहा कि नेस्ले मिल्कमेड के एक विशेष बैच का सितंबर महीने में नमूना लेने लिया था, जो घटिया निकला है। इस कारण इसे असुरक्षित घोषित किया गया है। सैंपलिंग के दौरान यह खाद्य विश्लेषक राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद द्वारा उपयोग के लिए घटिया और असुरक्षित पाया गया।
उन्होंने कहा कि एक विशेष बैच के सभी नेस्ले मिल्कमेड उत्पादों को असुरक्षित घोषित नहीं किया गया है। मिल्कमेड के जिस बैच को असुरक्षित घोषित किया गया है, उसमें बैच नंबर 00520451जेडए है जबकि बाकी सभी बैच सुरक्षित हैं। लोगों को सलाह दी है कि वे केवल इस विशेष बैच के उत्पादों का उपयोग न करें और घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाकी बैच सुरक्षित हैं।