फायर एंड फ्यूरी कोर का रणनीतिक सम्मेलन
- फोटो : ANI
फायर एंड फ्यूरी कोर में रविवार को एक रणनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की और इसमें उत्तरी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
कॉन्क्लेव सामान्य रूप से दुनिया में और विशेष रूप से हमारे पड़ोस में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण करने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।