फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्ज टटोलने पहुंचीं नजमा

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेप्तुल्ला रविवार को श्रीनगर पहुंचीं। नजमा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा राज्य के आला अफसरों से बैठक कर अल्पसंख्यकों की नब्ज टटोली। खासकर नजमा ने उमर के साथ अल्पसंख्यक वर्ग के लिए जारी केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मल्टी सेक्टर विकास संबंधी कार्यक्रमों पर जोर दिया। बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर के अल्पसंख्यक वर्ग के लिए जारी वजीफा संबंधी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस योजना को राज्य में अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के सचिव ने अब तक इस योजना में हुई प्रगति से नजमा को अवगत कराया। नजमा का कहना था कि केंद्र सरकार की तरफ से देश के अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ समाज को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित जो मसले एवं दिक्कतें उनके नोटिस में आई हैं, उन पर बाकायदा गौर कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आश्वस्त किया कि वजीफा कार्यक्रम को जम्मू कश्मीर में प्रभावी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार फंड की कमी नहीं आने देगी, क्योंकि मोदी सरकार विशेष तौर पर अल्पसंख्यक वर्ग को शिक्षित और विकसित बनाने पर जोर दे रही है। केंद्र में मोदी सरकार के गठन बाद श्रीनगर का दौरा करने वाली नजमा तीसरी केंद्रीय मंत्री हैं। इससे पूर्व वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली और रक्षा राज्य मंत्री वीरेंद्रजीत सिंह श्रीनगर का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें