हीरानगर (ब्यूरो)। कसबा घग्वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक दुकान की पहली मंजिल पर किराये पर रह रहे एक श्रमिक का शव छत से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी अनु कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक संदीप कुमार (20) पुत्र सतीश कुमार निवासी सहारनपुर उतर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने एक साथी के साथ घग्वाल में रह रहा था।