फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की तलाश में दबिश

Fri, 27 Dec 2013 05:46 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तराल इलाके में वीरवार तड़के सुरक्षाबलों पर हमला कर भागने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। सेना की राष्ट्रीय रायफल्स पुलिस तथा अन्य सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल ने गदपोरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था। जवानों का दल जैसे ही घर के करीब पहुंचा, आतंकियों को इसकी भनक लग गई। इसके साथ ही उन्होंने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाब में जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए आतंकी वहां से भाग निकले। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को घेरने के लिए अभियान को समाप्त नहीं किया गया है। वीरवार दिन भर आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल दिनभर दबिश डालते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने गोलीबारी में किसी के घायल होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें