श्रीनगर (ब्यूरो)। गांदरबल जिले के कंगन इलाके में मंगलवार को मस्जिद में आग लग गई। इसमें कुछ भाग जल गया। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। इस बीच श्रीनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के एक भाग में भी आग लगने से कुछ फर्नीचर जल गया।