फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली महिला

Fri, 20 Dec 2013 05:47 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सोपोर के वटलाब इलाके में वीरवार को एक महिला अपने घर में फांसी पर लटकते पाई गई। इलाके में खबर फैल गई कि महिला को पति ने मारकर फांसी पर लटका दिया। इसके बाद दोपहर में तमाम महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और महिला के पति की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि पति हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वटलाब की रहने वाली सकीना सुबह घर में रस्सी के फंदे से लटकती पाई गई। घर में मौजूद बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी तो भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद महिला के मायके वाले और आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया और सड़क जाम कर दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मायके वालों का कहना है कि पति उसे प्रताड़ित भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें