श्रीनगर (ब्यूरो)। श्रीनगर शहर तथा अन्य जिलों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शनिवार दोपहर से शुरू हुई बारिश रविवार को दिनभर भी जारी रही।शहर के लाल चौक सहित कई बाजारों में बुरा हाल रहा। कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। संडे मार्केट पर भी खासा असर नजर आया। दूसरी ओर बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। शहर के कई इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रही। इधर, बारिश के चलते लोगों ने घरों में रहना पसंद किया।