अनंतनाग (ब्यूर)। अमरनाथ यात्रा 2013 के दौरान सबसे बेहतर समाचार संकलन के लिए सेना ने अमर उजाला को अवार्ड दिया। सेना के टूमहार रेजिमेंट द्वारा बालटाल में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान रेजिमेंट के कमांडिग आफिसर ने अमर उजाला के प्रतिनिधि को सम्मानित किया और अखबार की निष्पक्षता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हर साल अमर उजाला अमरनाथ यात्रा का बेहतर कवरेज देता रहा है। उन्होंने आगे भी इस तरह के कवरेज से अमरनाथ यात्रियों को अखबार द्वारा सहयोग की अपेक्षा जताई।