फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जहर खाने से मौत घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 27 Jul 2013 05:34 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। मतन थाना क्षेत्र के गांव खुलचाला में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध स्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव खुलचाला में सुबह फारुख अहमद की पत्नी सोकी जान (34) की संदिग्ध स्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद पति फरार हो गया। सूचना पर महिला के पिता अब्दुल कलाम निवासी रानीपुरा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने अपनी पुत्री की शादी की थी। उसके चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री से पति आये दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करता और पीटता था। उनकी पुत्री ने कई बार बताया। कई बार उसके पति को समझाया गया। फिर भी उसने पीटना जारी रहा। उन्होंने महिला के पति पर जहर खिला कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा कि महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है। उसी आधार पर मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें