श्रीनगर। उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेेंट जनरल केटी परनायक ने बुधवार को राज्यपाल एनएन बोहरा से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से राज्य और सुरक्षा मामलों, आंतरिक गंभीर मामलों पर बातचीत की। नियंत्रण रेखा पर होने वाली घुसपैठ की घटनाओं और ईस्ट कमांड के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्हें नियंत्रण रेखा की स्थिति के बारे में भी बताया। इस दौरान 15 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।