फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर कश्मीर में कोई व्यवस्था नहीं

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हजारों वर्ष के इतिहास में कभी शिवरात्रि जैसे पावन त्योहार पर यहां रहने वाले कश्मीरी पंडितों के लिए न तो सरकार और न ही यहां की सिविल सोसायटी सामने आ रही है। हर वर्ष बडे़ हर्ष उल्लास के साथ मनाए जाने वाले इस त्योहार पर यहां रह रहे कश्मीरी पंडितों को पूजा तक के लिए सामग्री नहीं मिल रही। हालात और कर्फ्यू की वजह से पूजा सामग्री नहीं मिल पाई है। इसकी वजह से यहां रह रहे कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग उदास हैं और वे ऐसे हालात में शिवरात्रि की पूजा नहीं कर पा रहे हैं। कश्मीर संघर्ष समिति के संजे टिक्कू के मुताबिक हर वर्ष वह एक ज्ञापन सरकार को देते हैं। इसमें त्योहार को लेकर इंतजामात करने को कहा जाता है लेकिन पहली बार राज्य सरकार कश्मीरी अल्पसंख्यकोें के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई है। जैसे कश्मीर में शिवरात्रि का त्योहार मनाया ही नहीं जा रहा है। राज्य सरकार किसी भी तरह का कोई इंतजाम नहीं कर पाई है। वहीं कश्मीर की सिविल सोसायटी भी खामोश है। किसी भी संस्था या राजनीतिक गुट से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें