श्रीनगर। यहां पांच वे दिन बुधवार को अखबार छपे और बंटे। केबल नेटवर्क भी शुरू हो गया है। बुधवार को श्रीनगर में कई समाचार पत्र एजेंसियों के लोगों ने बताया कि कर्फ्यू में ढील के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अखबार पहुंचाया है। लेकिन अभी भी उत्तरी कश्मीर और दक्षिणी कश्मीर में समाचार पत्र नहीं पहुंच सके। वह कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों को भी लोगों तक नहीं पहुंचा सके। हाकरों को कर्फ्यू पास नहीं दिए गए हैं। प्रशासन अभी भी चुप्पी साधे हुए है। कश्मीर प्रेस एसोसिएशन के प्रधान गुलाम हस्सन कलू के मुताबिक प्रेस कौंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष काटजू से शिकायत करने के बाद ही बुधवार को समाचार पत्रों का प्रकाशन और वितरण हो सका है।