फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बल पर पथराव

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। जेकेएलएफ के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को मायसूमा इलाके में प्रदर्शन करने के बाद पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भीड़ कोे काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस कार्रवाई में कुछ लोगों के मामूली रूप में घायल हो जाने की भी सूचना मिली है। पुलिस ने संगठन के चेयरमैन यासीन मलिक सहित पांच अलगाववादी नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिसके विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज के बाद यासीन मलिक के नेतृत्व में कुछ नेताओं ने एक अदालत द्वारा तीन कश्मीरी युवकों को सजा सुनाने पर विरोध जताते हुए लाल चौक की ओर प्र्रस्थान करने का प्रयास किया। पुलिस ने बढशाह चौक के करीब जब उनको आगे जाने का से रोका तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। हालत को खराब होते देखे पुलिस ने यासीन मलिक तथा उसके साथ कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया । जलूस में शामिल लोगों ने पुलिस तथा बल के जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उन पर आंसू गैस के कई गोले दागे तथा लाठीचार्ज भी किया। करीब एक घंटे तक पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच यह स्थिती बनी रही।

जिससे साथ ही लगते मुख्यमार्ग पर यातायात रुक जाने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें