फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर टूरिज्म की तैयारियों में जुुटा पर्यटन विभाग

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग इस बार पूरी तरह से कोशिशों में लगा हुआ है, ताकि ठंड में कश्मीर की सैर करने वाले पर्यटक बर्फ और ठंड का भरपूर मजा ले सकें। घाटी में बर्फभारी के चलते सब से लोकप्रिय खेल स्कीइंग खेली जाती है और इस बार घाटी के तीन मशहूर क्षेत्रों पहलगाम, गुलमर्ग और सोनामर्ग में अलग-अलग कंपनियों की सेवाएं ली गई है। कश्मीर में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये सारी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर खींचा जाएगा। राज्य पर्यटन विभाग मंत्री नवांग रिगजिन जोरा वीरवार को विंटर सचिवालय में अमर उजाला से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार की ओर से अपने नागरिकों से एडवाइजरी हटाए जाने के बाद विभाग की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों के आने से यहां लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में ठंड के दौरान पर्यटकों का रश कम हो जात था, लेकिन इस बार सरकार और पर्यटन विभाग की कोशिश है कि इस बार ठंड में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को घाटी की और खींचा जाए। इस बार हनीमून पर आने वाले जोड़ों के लिए खास प्रोग्राम और होटलों पर छूट मिल चुकी है, तकि लोग कश्मीर की ठंड का भरपूर मजा ले सकें। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सोनामर्ग में अभी भी 20 से 25 हजार पर्यटक मौजूद थे। कश्मीर के पर्यटन से उम्मीदें बहुत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें