फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रणब से डिग्री लेने को हर छात्र उतावला नजर आया

Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आने से पहले पूरी तरह से सन्नाटा छाया था। चारों तरफ पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल पूरी मुस्तैदी के साथ खडे़ थे। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए निमंत्रण के बगैर किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं थी। विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों, हजरत बल और विश्वविद्यालय को जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व बल ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। विश्वविद्यालय को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। दीक्षांत समारोह में हर छात्र-छात्रा राष्ट्रपति से डिग्री लेने के लिए लालायित दिखा। दीक्षांत समारोह के शुरू होने से पहले राज्य कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज और विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक भी शामिल हुए। समारोह के दौरान हाल के अंदर सिविल कपड़ों में भारी संख्या मेें पुलिस तैनात थी। विश्वविद्यालय में सिर्फ समारोह से जुड़े छात्रों और उनके माता पिता के अलावा विश्वविद्यालय के स्टाफ को ही हिस्सा लेने की इजाजत थी। विश्वविद्यालय के बाहर सन्नाटा छाया था। हाल के अंदर का माहौल रंगीन था। छात्र खूबसूरत गाउन में राष्ट्रपति का इंतजार कर रहे थे। समारोह की शुरुआत समय के अनुसार हुई। जैसे ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री और उप कुलपति हाल के अंदर दाखिल हुए, हाल के अंदर बैठे सारे लोग खड़े हो गए।इस दौरान राष्ट्रगान की धुनों से हाल के अंदर का माहौल मंत्रमुग्ध हो गया। इसके बाद दीक्षांत समारोह की शुरुआत हो गई। गौरतलब है कि हुर्रियत के चेयरमैन मौलवी उमर फारूक को भी विश्वविद्यालय से इस्लामिक स्टडीज में पीएचडी करने पर सर्टिफिकेट हासिल करनी थी, लेकिन वह इस दौरान विश्वविद्यालय में मौजूद नहीं थे। राष्ट्रपति ने विभिन्न कोर्सों में बेहतर परिणाम हासिल करने वालाें को गोल्ड मेडल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें