शोपियां। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को सात वाहन जब्त किए। इनमें छह ट्रैक्टर और एक जेसीबी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार सभी वाहन बिना अनुमति खनिजों के उत्खनन और परिवहन में लगे हुए थे। इमाम साहिब क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इसी तरह, पुलिस पोस्ट सैदपोरा की टीम ने भी एक ट्रैक्टर को अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया। साथ ही एक जेसीबी और दो अन्य ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद