फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन पर 586 से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 24 घंटों के दौरान 129 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 74 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 586 लोगों से नियमों का पालन न करने पर 91650 का जुर्माना वसूला गया। बडगाम जिले में 23 गाड़ियां सीज की गई। इसके अलावा मजिस्ट्रेट ने बीरवाह और खान साहिब में 11 दुकानों को भी सील कर दिया। श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में भी एक बड़े प्रमुख डिपाटमेंटल स्टोर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शहर में कोरोना एसओपी को लागू करवाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें