फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : TRF आतंकी बासित डार पर 10 लाख का इनाम,  नागरिक हत्याओं को मास्टरमाइंड है संगठन सरगना

Sat, 15 Jul 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी पाइन के बासित अहमद डार के खिलाफ दर्ज मामले में इनाम राशि की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कुलगाम स्थित टीआरएफ कमांडर आतंकवादी बासित अहमद डार पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी पाइन के बासित अहमद डार के खिलाफ दर्ज मामले में इनाम राशि की घोषणा की गई है। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने कहा है कि उसे गिरफ्तार कराने वाले मुखबिर की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, बासित अक्टूबर में हुई नागरिक हत्याओं का मास्टरमाइंड रहा है। रेडवानी के कुलगाम का निवासी बासित पिछले साल अप्रैल से लापता था। इसके बाद लश्कर-ए-ताइबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हो गया। 

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, बासित अहमद डार ने मारे गए टीआरएफ कमांडर अब्बास शेख के आदेश पर हत्या का सिलसिला शुरू किया। सेना द्वारा अब्बास के मार गिराए जाने के बाद बासित ने खुद को टीआरएफ का प्रमुख घोषित कर दिया। गौरतलब है कि टीआरएफ अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद बनाया गया था। भारतीय एजेंसियों का दावा है कि यह संगठन और कुछ नहीं बल्कि लश्कर की एक शाखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें