सर्दियों को देखते हुए वन्यजीव विभाग ने पशुओं के खाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। श्रीनगर के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में हिमालयी काले भालू के लिए विशेष आहार की व्यवस्था की जा रही है। जिससे वह ठंड से बच सकें। काले भालू इन दिनों सुशुप्त अवस्था में चले जाते हैं। वन्य जीव विभाग के मैनेजर आलिया मीर ने बताया कि गुड़, शहद, खजूर और मौसमी फल उनके आहार में शामिल हैं।