सांबा जिले में बीएसएफ की 125वीं वाहिनी के साथ बीएसएफ की चौकी सिरोज में तैनात एक सेना के जवान ने रविवार को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान सेना की तीन मेडरास रेजिमेंट में था। जवान नायक संपांगी नागाराजू (28) तेलंगाना के नारसंपेत जिला वारांगल का रहने वाला था। आठ साल से सेना कार्यरत था।