फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: आतंकी हमले में छह पुलिस वाले जख्मी

Thu, 03 Oct 2013 01:50 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के सौरा इलाके में बुधवार की देर रात हुए आतंकी हमले में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सौरा के अहमदनगर इलाके में कुछ आतंकियों के होने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी।

इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। तत्काल पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।

दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जो देर रात जारी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य क्षेत्रों से भी सुरक्षा बलों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें