फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir : सुरक्षा बलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, भारी संख्या में हथियार बरामद; कल ढेर किया था घुसपैठिया

Mon, 07 Aug 2023 12:56 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, जम्मू और कश्मीर

सार

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा मेें हथियार बरामद किया है 
विज्ञापन
भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल, एक एके मैगजीन, 15 एके राउंड, 59 मिमी पिस्तौल, एक 15 मिमी पिस्तौल, आठ पिस्तौल मैगजीन और 329 मिमी पिस्तौल राउंड और 915 मिमी पिस्तौल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

विज्ञापन

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ को मार गिराया है। उसके पास से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।


मामले को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर किया है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन

उधर, जम्मू संभाग के जिला राजोरी के बरियामा इलाके में मुठभेड़ चल रही है। अब तक एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। भारतीय सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मुठभेड़ में भारतीय सेना के पैरा कमांडो भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें