फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: घाटी के पांच जिलों में हिमस्खलन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, दी ये सलाह

Thu, 25 Dec 2025 01:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

Jammu Kashmir Weather: मौसम विभाग ने हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद गांदरबल, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन का खतरा जताया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले 24 घंटों में इन पांचों जिलों में कम स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है।
विज्ञापन
हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों गांदरबल, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन में हिमस्खलन का खतरा है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह चेतावनी ऊंचे इलाकों में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी को देखते हुए जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पांचों जिलों में कम खतरे वाले स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है। इसलिए लोग सलाह का पालन करते हुए हिमस्खलन संभावित इलाकों में जाने से बचें। वहीं जम्मू-कश्मीर में 25 से 29 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन


29 दिसंबर को ऊंची जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 30 दिसंबर और 1 जनवरी को भी बादल छाएंगे और कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन मध्यम से घना कोहरा छाएगा।

सामान्य से ऊपर घाटी का तापमान
श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 3.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था।

बीआरओ ने बर्फ हटाकर खोला जोजिला पास मार्ग
गांदरबल। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने बर्फबारी के बाद बंद रणनीतिक जोजिला पास को खोल दिया है। बीआरओ के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर चिराग घुरा ने बताया कि रविवार से मंगलवार तक रुक-रुक कर हुई बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। 

कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही बहाल करने के लिए बीआरओ के कर्मचारियों और मशीनों को तुरंत काम पर लगाया गया। मंगलवार देर रात तक मार्ग को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। 11,600 फुट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित जोजिला पास बर्फबारी के बाद बंद हो जाती है। हर बार नया चैलेंज होता है। इस बार कोशिश है कि मार्ग को अधिकतम समय तक खोले रखने का प्रयास रहेगा ताकि लद्दाख पहुंचने वाली रसद में कमी न आए। 

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कुपवाड़ा- 2.0
कोकरनाग-1.3
बडगाम- 3.5
अनंतनाग- 3.7
बारामुला- 5.3
बांदीपोरा- 3.2
पुलवामा- 1.5
शोपियां- 0.3
कुलगाम- 4.1
गांदरबल- 3.6
जम्मू- 8.2
बनिहाल- 6.4
कटड़ा- 9.4
भद्रवाह- 0.6

गुरेज-बांदीपोरा मार्ग एकतरफा ट्रैफिक के लिए खुला
राजदान पास पर बर्फबारी से तीन दिनों से बंद 86 किमी लंबी गुरेज-बांदीपोरा सड़क हल्के मोटर वाहनों के लिए गुरेज से बांदीपोरा की ओर एकतरफा खोल दी गई है। सब डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट गुरेज की जारी एडवाइजरी के अनुसार वाहनों को सिर्फ गुरेज से बांदीपोरा की ओर जाने की अनुमति होगी। 

आवाजाही कंजलवान से सुबह 11 बजे शुरू होगी जिसका कट-ऑफ टाइम दोपहर 2 बजे है। कट ऑफ टाइम के बाद किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी वाहनों में एंटी स्किड चेन लगी होनी चाहिए जबकि विपरीत दिशा से बांदीपोरा से गुरेज की ओर ट्रैफिक निलंबित रहेगा। बीआरओ से हरी झंडी मिलने तक किसी भी वाहन को वानपोरा पुल पार करने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें