फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं से दूर रहें युवाः डीआईजी

Mon, 22 Feb 2016 01:03 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने व उनके प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। तहरीक-ए-मनश्यात मुखालफ नामक एक गैर सरकारी संस्था ने शहर के पहाड़ी व गुज्जर बक्रवाल होस्टल में आयोजित जागरूकता शिविर में डीआईजी पुलिस राजोरी-पुंछ रेंज जानी विलियम मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, होस्टल के बच्चों को संबोधत करते हुए डीआईजी ने नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे जागरूक करते हुए बताया कि दवाओं के सेवन से जहां एक तरफ युवाओं के शरीर में शक्ति खत्म हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके मस्तिष्क को भी क्षति पहुंचती है और उनके सोचने समझने की शक्ति खत्म होती है।

नशीली दवाओं की लत में पड़ चुके युवा अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी खत्म कर रहे हैं। डीआईजी ने खेल कूद में भाग लेने पर बल देते हुए कहा कि इससे उनका मन लगा रहेगा और वह गलत रास्ते पर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हुए डीआईजी ने कहा कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य नशीली दवाओं की लत में फंस चुका है, तो वह उसे पुलिस की मदद से इस लत से छुड़ाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें