फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: यामिनी भारद्वाज प्रथम, ओजस्वी शर्मा को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी में इंडियन एनर्जी बास्केट 2047 विषय पर विज्ञान संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। सरकारी बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में इंडियन एनर्जी बास्केट 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर जोनल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जम्मू की पहल के तहत आयोजित किया गया। इसमें यामिनी भारद्वाज प्रथम और ओजस्वी शर्मा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

यह संगोष्ठी राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का हिस्सा थी, जिसका आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


संगोष्ठी में विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं, उभरती ऊर्जा तकनीकों, नवीकरणीय एवं सतत ऊर्जा स्रोतों, ऊर्जा सुरक्षा तथा एक मजबूत और टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था विकसित करने से जुड़ी चुनौतियों पर विचार रखने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समन्वय डॉ सन्नी शर्मा, जोनल नोडल अधिकारी तथा विक्रांत शर्मा फैकल्टी सदस्य बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने किया।
विज्ञापन

जोनल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान यामिनी भारद्वाज, कक्षा 10वीं, नेशनल पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान ओजस्वी शर्मा, कक्षा 10वीं, इंटरनेशनल स्कूल राजोेरी, तृतीय स्थान इब्शा कौसर, कक्षा 10वीं, जीएचएस जवाहर नगर को मिला। सभी प्रतिभागियों और स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। साथ ही 5 से 8 सितंबर तक डाइट में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें