फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में फिर बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया। इसके चलते लोग दिन भर ठिठुरते दिखे। चार दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार सुबह से ही यहां बादल छाए रहे। मेंढर वासियों विजय कुमार, पवन कुमार, राकेश सिंह, सर्वर मोहम्मद, रणवीर, रजनीश कुमार विश्वास शर्मा और शेखर दत्ता ने कहा कि तीन-चार दिन यहां कड़ाके की धूप खिलती रही, जिससे मौसम में बदलाव आ गया था और सर्दी में कमी आ गई थी। मगर आज फिर मौसम ने करवट ली और सर्दी बढ़ गई है। हमें गर्म कपड़ों, कंबल और आग का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर मौसम को लेकर किसान वर्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें गंधम की खेती के लिए वर्षा की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें