सुंदरबनी। तीन दिन तक बादलों के छाए रहने के बाद मंगलवार को निकली धूप के बाद लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली है। मंगलवार को भी सुबह पहले दस बजे तक धुंध के कारण सर्द हवाओं ने लोगों को काफी परेशान कर रखा था। उसके बाद निकली धूप से लोगों को तीन दिन से क्षेत्र में पड़ रही ठंड से काफी राहत मिली और लोगों ने भी घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद लिया। संवाद