सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद घने बादलों के छा जाने के कारण क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि बीते तीन-चार दिन से मौसम साफ रहने से क्षेत्र में लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को बाद दोपहर एक बार फिर से घने बादलों के छा जाने से क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। इस कारण सर्दी से बचने के लिए लोग शाम को जल्दी ही घरों के अंदर घुस गए और बाजारों में दुकानदारों ने जल्द ही दुकानों को बंद करके घरों की तरफ रुख कर लिया। इस कारण बाजारों में भी जल्द ही सन्नाटा छा गया। संवाद