सुंदरबनी । उपजिला सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश ने सूखी सर्दी से राहत दिलाई है। वहीं, बारिश से सूखे की चपेट में आ रही गेहूं, सरसों तथा सब्जियों की फसलों को लाभ पहुंचा है। तापमान में आई गिरावट के बाद सर्दी में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है लेकिन लोगों का कहना है कि शुष्क सर्दी से राहत मिली है।