सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। इससे बादलों के छाए रहने के बावजूद भी लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहना पड़ा और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग घरों के अंदर ही कैद होकर रह गए। संवाद