फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमसभरी गर्मीं ने फिर किया परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद दो दिन से मौसम सुहाना रहने के बाद मंगलवार को एक बार फिर उमसभरी गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम के सुहाने होने पर लोगों ने उमसभरी गर्मी से जरूर थोड़ी राहत पाई थी। मंगलवार सुबह से क्षेत्र में एक बार फिर से सूर्य देव के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों के अंदर ही कैद होकर रह गए हैं। वही गर्मी के बीच बिजली कटौती से भी लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ रही हैं। बिजली बंद होने की सूरत में लोगों को मजबूर होकर घरों से बाहर निकलकर पेड़ों की छाया में बैठ कर दिन गर्मी से बचाव किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें