फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, पहाड़ी इलाकों में गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों को उमस से निजात मिली, जलभराव से हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। राजोेरी शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे मूसलाधार हुई। इससे लोगों को उमस से निजात मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव से जनजीवन से प्रभावित भी रहा। पहाड़ी इलाकों में ओले भी गिरे।
विज्ञापन

सुबह से हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। राजोेरी शहर के खेवरा, सलानी, मुरादपुर, अल्फा गेट आदि क्षेत्रों में सड़कों में जलभराव हो गया। लोगों और आम राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। दुकानों से पानी को बाहर निकालने में परेशानियां भी झेलनी पड़ीं। राजोेरी जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे कोटरंका, बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी में भी तेज बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश से मौसम कूल हो गया है। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें